• support@dalhangyanmancs.res.in

ई दलहन ज्ञान मंच

इस मंच का विकास भारत की प्रमुख दलहनी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों से सम्बंधित उपलब्ध ज्ञान संसाधनों को कृषकों व प्रसार कार्यकर्ताओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया है। भा.कृ.अनु.प.-भारतीय दलहन अनुसंधान सस्थान, कानपुर द्वारा विकसित इस मंच पर भारत में उगाई जाने वाली प्रमुख दलहनी फसलों जैसे चना, अरहर, मटर, मसूर, मूंग, उर्द आदि से सम्बंधित कृषक उपयोगी जानकारी का उचित वर्गीकरण कर प्रस्तुत किया गया है।

इस मंच में प्रस्तुत प्रजाति सूचना प्रणाली [VIS], सभी प्रमुख दलहनी फसलों में कृषकों व अन्य उपयोगकर्ताओं द्वारा चयनित विशेषताओं पर आधारित राज्य व जनपद स्तरीय संस्तुत उन्नत प्रजातियों की सचित्र सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा सकता है। इसी क्रम में कीट व रोग अभिज्ञान प्रणाली, सभी दलहनी फसलों में क्षति पहुँचाने वाले प्रमुख कीटों व रोगों की पहचान व उनके उन्नत प्रबंधन तकनीकों की विस्तार पूर्वक जानकारी उपयोगकर्ताओं के लिए प्रस्तुत कर सकता है। मंच पर उपलब्ध खरपतवार अभिज्ञान प्रणाली कृषकों को खरीफ व रबी दलहनी फसलों में खरपतवारों की चित्रों के माध्यम से पहचान कराकर, उनकी प्रबंधन तकनीकी की विस्तृत जानकारी दे सकता है।

इस मंच के मूलभूत ढांचे को कृषक उपयोगी बनाने के उद्‍देश्य से इसके संचालन को सरल व विकल्प आधारित बनाया गया है। दलहन कृषक, प्रसार कार्यकर्ता व अन्य उपयोगकर्ता इस मंच पर उपस्थित किसान सलाह पटल का प्रयोग कर भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर द्वारा संचालित आवाज आधारित मोबाइल सलाह सेवा "दलहन सन्देश" के लिए पंजीकृत होकर इस सेवा से लाभान्वित हो पाएँगे।


उपयोगी जानकारी

प्रजाती सूचना प्रणाली

कीट व रोग अभिज्ञान प्रणाली

खरपतवार अभिज्ञान प्रणाली

सामान्य जिज्ञासा

कृषक उपयोग साहित्य

आपके सुझाव / प्रतिक्रिया