• support@dalhangyanmancs.res.in

मुख्य सस्य क्रियाएँ

मुख्य सस्य क्रियाएँ

अरहर भारत की महत्वपूर्ण दलहनी फसल हैं। भारत विश्व में अरहर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। अरहर का उत्पादन भारत में विभिन्न फसल पद्धतियों में किया जाता है। देश के उत्तरी व पूर्वी प्रातों में लम्बी अवधि की अरहर प्रचलित है जबकि मध्य व दक्षिणी प्रातों में मध्यम अवधि की अरहर उगायी जाती है। उत्तर भारत में सिंचित दशा में कम अवधि की अरहर द्धि फसलीय प्रणाली के घटक के रूप में प्रचलित है। इसका प्रयोग दाल, सब्जी एवं पशुओं के चारों के रूप में किया जाता है। 

अरहर की उत्पत्ति भारत में हुई और बहुत समय पूर्व यह अन्य देशों में यहीं से फैली। अरहर की उत्पत्ति का द्वितीय केन्द्र पूर्वी अफ्रीका माना गया है। भारत में अरहर की विभिन्न्ता सर्वाधिक है।