• support@dalhangyanmancs.res.in

ब्लिस्टर बीटल
इसके वयस्क नारंगी व काले रंग के होते हैं। यह उर्द के फूलों पर आक्रमण कर परागकोष को खाते हैं। परिणामस्वरुप ऐसे फूलों में फली नही बन पाती तथा बहुत अधिक हानि होती है। फसल में फूल लगने वाली अवस्था में इस कीट के वयस्क फूलों को खाते हुए देखे जा सकते हैं। यह कीट बहुभक्षी होने के कारण अन्य फसलों जैसे अरहर, लोबिया, कपास व भिण्डी जैसे फसलों मे साल भर बना रहता है और इन फसलों को आर्थिक क्षति पहुँचाता है। 

कीट प्रबन्धन 
ऐसफेट 75 एस.पी. 1.0 ग्राम/लीटर या मेथोमाइल 40 एस.पी. 0.6 ग्राम/लीटर या क्यूनालफॉस 25 एस.पी. 2.0 मि.ली./लीटर की दर से फसल पर छिड़काव करें।